बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सदन में सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जमकर बहस हुई। विपक्ष के हंगामे और सत्ता पक्ष के बीच बहस के दौरान स्पीकर नंदकिशोर यादव सदन की कार्यवाही स्थगित करने का निर्देश दिया। दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सदन के अंदर SIR मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। लालू जी कहते हैं, “वोट का राज, छोट का राज”। हम SIR का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग जो प्रक्रिया अपना रहा है, वह सही नहीं है। हम इसी का विरोध कर रहे हैं। इसी आधार पर 2003 से चुनाव हो रहे हैं, क्या इसके आधार पर जो चुनाव हुआ, वह फर्जी था? क्या नीतीश कुमार फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री बने हैं? क्या मैं फर्जी तरीके से MLA बना हूं?
बिहार विधानसभा में आज तेजस्वी के आरोपों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े होकर लालू-राबड़ी राज पर जमकर प्रहार किया। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से कहा.. काहे के लिए बोल रहे हो? तुम्हारा कम उम्र है…जानते हो बच्चा न हो, पटना शहर में कोई घऱ से बाहर निकलता था, ? तुम्हारे पिताजी 7 साल मुख्यमंत्री थे, उसके बाद तुम्हारी माता मुख्यमंत्री रही। उस समय की क्या स्थिति थी, पहले क्या था, 20 साल हुआ इसमें 9 महीना हम नहीं रहे। दूसरे को दे दिए, डेढ़ साल में दो बार आप लोगों को दिए। जब आप लोग कुछ नहीं कर रहे तो छोड़ दिया। हम लोग शुरू से साथ में रहे हैं ,अब इन्हीं के साथ रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि SIR पर यह सब चीज बोलने का क्या मतलब है, विधानसभा का आज तीसरा दिन है, इसके बाद तो अब चुनाव होने वाला है। पूरे देश के लोग सोचेंगे कि क्या करना है। पहले का बजट क्या था.. अरे सुनो… पहले का बजट क्या था हम लोगों ने कितना सबके लिए किया है, केंद्र सरकार ने भी काफी मदद की है। बिहार में जो चीज की कमी थी,उसको पूरा कर रहे हैं. हम लोग एक-एक काम कर रहे हैं।

नीतीश कुमार ने कहा, किसी ने महिलाओं के लिए कुछ किया था? चुनाव लड़ना है, तो चुनाव लड़िए लेकिन चुनाव लड़ने के लिए उल्टा-सीधा बोलते रहिए। हम लोगों ने महिलाओं के लिए कितना ज्यादा किया, 2005 के बाद महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया। तीन-चार महिला विधायक हैं, हम लोगों ने महिलाओं के लिए कितना किया। पहले कुछ हुआ था, जब हमारे साथ थे कितना तारीफ करते थे। आज कुछ भी बोलते रहते हैं। जाकर चुनाव लड़ोगे तब सब दिखेगा. तुम तो बहुत बच्चे ना हो। पहले पटना शहर में भी कोई निकलता था, पहले क्या बुरा हाल था। अभी तुम बच्चे हो। तेजस्वी की तरफ देख बोले, हाउस में हो, चुनाव के बाद सब हाउस में ही ना आओगे।