रांची: आज ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण कर मॉनिटरिंग किया गया। विदित हो कि रातु थाना में रातु थाना क्षेत्र के, मांडर थाना में (मांडर, चान्हो एवं ठाकुरगांव) थाना क्षेत्र के, लापुंग थाना में लापुंग थाना क्षेत्र के एवं बेड़ो थाना में (बेड़ों तथा नरकोपी) थाना क्षेत्र के लोगों के लिए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आहूत किया गया है। उक्त जन शिकायत समाधान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पहुंचे आम लोगों का फरियाद सुनकर संबंधित थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
Oscar 2026: भारत की ‘होमबाउंड’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट
भारतीय सिनेमा के लिए एक और ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया जब नीरज घेवान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’...




















