सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। यह प्रस्ताव भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत के कॉलेजियम द्वारा पारित किया गया। इसकी मंजूरी के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की पूरी संख्या 34 हो जाएगी।
- जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली हाई कोर्ट
- जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान हाई कोर्ट
- जस्टिस संदीप मेहता, मुख्य न्यायाधीश, गुवाहाटी हाई कोर्ट




















