भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने सभी क्रिकेटर फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी रैना ने अपने ट्विटर के माध्यम से दिया। वही सुरेश रैना ने 15 अगस्त, 2020 को इन्टरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था साथ में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी संन्यास लिया था। बता दें कि अब रैना IPL और घरेलू क्रिकेट में भी नजर नहीं आएगे। रैना ने ट्विटर के माध्यम से BCCI, UP क्रिकेट एसोसिएशन और अपनी IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स साथ में राजीव शुक्ला जो पूर्व IPL चेयरमैन थे, उन सभी को शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि सुरेश रैना पहला भारतीय बल्लेबाज है जिन्होंने तीनो फॉर्मेट यानी ODI, टेस्ट, और T20 में सेंचुरी बनाई है। साथ ही अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण सुरेश रैना को CSK के लिए Mr. IPL कहा जाता है।
सुरेश रैना की क्रिकेट करियर की शुरुआत
सुरेश रैना की क्रिकेट करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी। रैना ने क्रिकेटर बनने का निर्णय लिया था जिसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स स्कूल ज्वाइन कर ली थी। रैना ने साल 2002 में अपने डॉमेस्टिक क्रिकेट सर्किट उत्तरप्रदेश टीम के लिए झारखंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और उस टीम के कप्तान भी बने थे। हालांकि, IPL 2022 सीजन की बात करें तो उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। वही रैना ने अपना आखरी मैच अक्टूबर 2021 में CSK की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इसके साथ ही बता दें कि सुरेश रैना IPL में काफी बेहतरीन प्लेयर माने जाते है।
रोड साफ्टी वर्ल्ड सीरीज में नज़र आ सकते है सुरेश रैना
साथ में यह भी कहा जा रहा है कि सुरेश रैना अब विदेशी लीग में खेलते नज़र आ सकते है। जिसके लिए रैना ने UP क्रिकेट संघ से NOC ले ली है। हांलांकि यह भी बताया जा रहा है कि रैना इस साल ही रोड साफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेल सकते है। जिसकी तयारी रैना ने अभी से ही शुरू कर दिया है। वह आजकल गाजियाबाद के RPL स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे है। सुरेश रैना की IPL टीम CSK के ऑफिशि़यल ट्विटर अकाउंट पर THANK YOU Mr. IPL पोस्ट किया है।
सुरेश रैना का स्कोर चार्ट
- T20I (2006-18)- 78 Match, 1605 Runs, 100s- 1
- Test (2010–15)- 18 Match, 768 Runs, 100s- 1
- ODI (2005–18)- 226 Match, 5615 Runs, 100s- 5
- IPL (2008-2021)- 205 Match, 5528 Runs, 100s- 1




















