BJP के निशाने पर बने नीतीश कैबिनेट के मंत्री कार्तिक कुमार ने बीते दिन 31 अगस्त को मंत्री बाद से इस्तीफा दे दिया। जो BJP के लिए एक बड़ी जीत जैसी है। कार्तिक कुमार के इस्तीफे के बाद BJP ने अपना हमला और तेज कर दिया है। इसमें सबसे आगे BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी हैं। वो लगातार बिहार सरकार को घेरने में लगे हैं। पर अब JDU ने भी अपनी चुप्पी थोड़ी है। JDU के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘चलनी दूसे सूप को जिसमें खुद बहत्तर छेद’।
ललन सिंह ने दिखाया आईना
ललन सिंह ने कहा कि सुशील मोदी जी, नीतीश जी को चुनौती देने से पहले अपने गिरेबान में झांक लें। UP सरकार के कारनामों को देख लें। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि UP के मंत्री राकेश सचान को कितने साल की सजा हुई है ? सजायाफ्ता होने के बाद भी मंत्री बने हैं कि नहीं ? मंत्री जी अदालत से सजा की कॉपी लेकर भाग गए। सुशील जी कुछ बोलने से पहले थोड़ी तो शर्मिंदगी का अहसास कीजिए। नीतीश जी को ज्ञान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक कहावत है, ‘चलनी दूसे सूप को जिसमें खुद बहत्तर छेद’… नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले अपनी नैतिकता का भी आकलन कर लें।
लखीमपुर खीरी को लेकर भी साधा निशाना
ललन सिंह ने लखीमपुर खीरी वाला भी मुद्दा उठाते हुए सुशील मोदी पर सवाल दागा। उन्होंने कहा कि सुशील जी, लखीमपुर खीरी का जवाब भी जनता आपसे जानना चाहती है। जरा मुंह तो खोलिए, कुछ तो बोलिए..! और जरा यह भी बताइये कि लखीमपुर खीरी की घटना पर सर्वोच्च न्यायालय ने क्या-क्या टिप्पणियां की थी आपकी उत्तरप्रदेश सरकार पर। आप आत्ममंथन कीजिए, चिंतन-मनन कीजिए तब बोलिए।




















