नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मेहमानों आ चुके हैं। नरेंद्र मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कुछ ही देर में शुरू होगा। शाम 7.15 बजे से मोदी और अन्य नेता पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। मेहमानों और संभावित मंत्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है। 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे।
इसके साथ ही बिहार के नेता भी दिख रहे हैं जो आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री सह जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार नई मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। अश्विनी चुबे भी पहुंचे हैं। जबकि उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह भी समारोह में पहुंच गए हैं। उनका नाम संभावित केंद्रीय मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है।
