मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने एक बयान को लेकर BJP के निशाने पर बने हुए हैं। दरअसल नीतीश कुमार ने 2024 के चुनाव में BJP को 50 सीटों पर सिमटा देने की बात कही थी। अब BJP की तरफ से उनपर ताबड़तोड़ हमला किया जा रहा है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और BJP नेता तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार के बयान को हास्यासपद बताया और कहा कि ऐसे बयानों नीतीश कुमार के अंदर का अवसाद बाहर आ रहा है।
‘PM मोदी से तुलना सूर्य को दीपक दिखने जैसा है’
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार इस तरह की बयानबाजी कर के प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से नीतीश कुमार की तुलना करना सूर्य को दीपक दिखने जैसा है। नीतीश कुमार मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में अपने व्बिधय्कों को संभाल नहीं पा रहे । बिहार में 2005 से नीतीश कुमार BJP के सहयोग से मुख्यमंत्री बने रहे। BJP से कम सीटें होने के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। इतने सालों में ना वो अपने दम पे मुख्यमंत्री बन सके ना ही अपनी पार्टी की सीटें बढ़ा सके। BJP के साथ होने के कारण ही JDU को लोकसभा चुनाव में 16 सीटें मिल सकी ।
‘कितनों के सामने नीतीश को करना पड़ेगा सूर्यनमस्कार’
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की बात कर रहे हैं। वो इतना आसान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सब ने देखा कि जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेस में कैसी उठक-बैठक चल रही थी । जब एक क्षेत्रीय दल के साथ नीतीश कुमार की ऐसी स्थिति बन रही थी तो राष्ट्रिय स्तर के दल से मिलाना तो बचा हुआ है। नीतीश कुमार जो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे उसके लिए अभी उनकों कितनों के आगे सामने सूर्यनमस्कार करना होगा।




















