बिहार में ये चुनावी साल है, साथ ही इस समय प्रदेश में बीपीएससी का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीपीएससी आंदोलन को लेकर बिहार में भी खूब राजनीति हो रही है। इस समय जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर बीपीएससी आंदोलन के हॉट फेस बने हुए हैं, यही वजह है कि वह सभी राजनीतिक दल के निशाने पर हैं। इसी बीच बिहार में पोस्टर के जरिए एक दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
वैशाली रेलवे महाकुंभ के मौके पर विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू
मंगलवार को जनसुराज द्वारा एक पोस्टर लगाया गया जिसके जरिए जनसुराज ने सीएम नीतीश पर तंज कसा था। जवाब में आज पटना में कई इलाकों में प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर पंकज सिंह और धीरज कुमार सिंह द्वारा लगवाया गया है। पोस्टर के जरिए PK पर फ़िल्मी गानों के जरिये तंज कसा गया है।
प्रशांत किशोर के खिलाफ एक और FIR दर्ज… कोर्ट परिसर में समर्थकों के साथ किया था हंगामा
पोस्टर में प्रशांत किशोर की बड़ी सी तस्वीर है और उसके ठीक नीचे एक ट्रेन की तस्वीर है। पोस्टर पर लिखा गया है- आवारा हवा का झोंका हूं, आया हूं पल दो पल के लिए.. तुम तो ठहरे परदेसी ,साथ क्या निभाओगे, चुनावी हवा के साथ बह जाओगे।




















