बिहार में चुनाव परिणाम के बाद और इसमें मिली महागठबंधन की करारी हार के बाद राजनीतिक समीकरण (Tej Pratap’s JJD Supports NDA) बड़ी तेजी से बदल रहे हैं। एक ओर लालू प्रसाद यादव के परिवार में कलह मचा हुआ है। रोहिणी आचार्य घर और पार्टी दोनों छोड़ चुकी हैं। इधर लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक नया ऐलान करके परिवार की टेंशन बढ़ा दी है। राजनीतिक गतिविधियों के बीच तेज प्रताप यादव की पार्टी जन अधिकार जनता दल (जेजेडी) ने NDA सरकार को नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया है। यह निर्णय पार्टी की अहम बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम यादव ने दी।
बिहार से हटी आचार संहिता.. चुनाव आयोग ने सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी
प्रेम यादव के अनुसार, बैठक में पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा की। इसी क्रम में तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन और राजद नेता रोहिणी आचार्य को जेजेडी का राष्ट्रीय संरक्षक बनने का प्रस्ताव देने की बात कही।
नतीजों के बीच नीतीश कुमार के बेटे का बड़ा बयान.. 20 साल की मेहनत का मिला इनाम
प्रेम यादव ने बताया कि तेज प्रताप यादव ने बैठक में कहा— “मैं जल्द ही रोहिणी दीदी से अनुरोध करूंगा कि वे हमारी पार्टी की राष्ट्रीय संरक्षक की जिम्मेदारी स्वीकार करें।” पार्टी का मानना है कि रोहिणी आचार्य के अनुभव, लोकप्रियता और सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी।






















