पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर साशन प्रशासन को लेकर बिहार के नितिश सरकार पर तंज कसा है। इस बार तेजस्वी ने एक वीडियो का हवाला देकर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से संवाद नहीं करते हैं और ना ही मीडिया से संवाद करते हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार की चंद रिटायर्ड अधिकारियों से ही बातचीत कराई जाती है।
बता दें जो वीडियो तेजस्वी यादव ने शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच हल्की बहस हो रही है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों ने एक कार चालक को रोका है। एक पुलिसकर्मी कार चालक से कहता है, फालतू बतिया रहे हैं आप..CM से बड़ा आप नहीं हैं। हमको पावर है आपको अरेस्ट कर सकते हैं। इसपर कार चालक कहता है कि कर लीजिए। इसके बाद पुलिस अधिकारी कहते हैं, जाइयेगा आप, फालतू बतिया रहे हैं।’ वहीं इस विवादित वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘जनता के वोट से CM बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारी कह रहे है कि जनता से बड़े “CM” है। तुम सीएम से बढ़कर बनोगे तो .. गिरफ्तार कर लेंगे”! उनसे बड़ा कोई नहीं? ऐसे CM का जनता क्या करे? जो ना जनता से संवाद करते है? ना मीडिया से संवाद करते है? ना विधायकों और मंत्रियों से संवाद करते है? CM नीतीश कुमार जी को चंद रिटायर्ड अधिकारी और चंद भूंजा पार्टी वाले मंत्रियों से ही बातचीत कराई जाती है। 2005 से पहले CM पर कोई ऐसी बंदिश लगाता था, जी? किस राज्य के CM से अस्वस्थ अवस्था में प्रदेश चलवाया जा रहा है?’
बताते चलें कि इस साल ही बिहार में चुनाव के तारीखों की घोषणा होने वाली है। वहीं चुनाव की सरगर्मी अभी से नजर आ रही है। चलवाया जा रहा है?’ बताते चलें कि इस साल ही बिहार में चुनाव के तारीखों की घोषणा होने वाली है। वहीं चुनाव की सरगर्मी अभी से नजर आ रही है। बहरहाल तेजस्वी यादव ने इस वायरल वीडीयों को लेकर नीतीश सरकार और प्रशासन पर तीखा तंज कसा है। साथ ही सीएम को जनता से बड़ा बताया है।