नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोली है। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह ट्विट कर लिखा कि, नीतीश कुमार के खासम खास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 500, 300 और 100 करोड़ के मालिक निकले।
एक के घर 13 करोड़ Cash बरामद! 500 करोड़ का मालिक निकला। एक के घर के बाहर 8 घंटे EOU खड़ी रही तब तक उसने 10 करोड़ के नोट जला दिए। पाइप और नाले जाम, 8 घंटे बाद गेट खुला! फिर भी Cash बरामद। 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। एक के पास 300 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली।
पटना में उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक.. बिहार खनन क्षेत्र में खुलेगा रोजगार और निवेश का नया अध्याय
उन्होंने आगे कहा कि NDA सरकार जनित संस्थागत भ्रष्टाचार के ये केवल तीन छोटे से उदाहरण है। ग्लोबल टेंडरिंग कर मालामाल होने वाले मंत्री के घर मुख्यमंत्री सुबह-शाम क्या लेन-देन का हिसाब करने जाते है? CM वहाँ स्वयं सरकार और उनके अधीन विभाग द्वारा प्रमाणित-सत्यापित दुर्दांत अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से मिलते है। थाना-ब्लॉक में व्याप्त घूसखोरी और भ्रष्टाचार की गवाही 14 करोड़ बिहारी दे रहे है।






















