बिहार में नई सरकार के गठन के बाद, BJP लगतार RJD कोटे के मंत्रियों पर निशाना साध रही है। दोनों पार्टियों के बीच तस्वीर में ये कौन- ये कौन का सिलसिला चल रहा है। इसी बीच बीजेपी विधायक और बिहार के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा भी काफी हमलावर नजर आ रहे है। जीवेश ने डिप्टी CM पर टिप्पणी देते हुए कहा है कि पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड कार्य के उद्घाटन में तेजस्वी ने मुख्यमंत्री का दो चार दिनों में ही हाथ पकड़ा था, अब गला पकड़ने की तयारी है।
जीवेश मिश्रा ने RJD पर साधा निशाना
इन सभी बातों के साथ जीवेश मिश्रा ने महागठबंधन की दूसरी सरकार बनने के बात पर कहा कि यह सरकार कितने दिन चलेगी यह कहना मुश्किल है, थोड़ा इंतेजार कीजिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अगर राष्ट्रिय जनता दल के नेता और कार्यकर्त्ता किताब-कॉपी से नाता जोड़ ले और बड़े-बुजुर्गों का इज्जत करने लगे तो यह बहुत अच्छी बात होगी।




















