बिहार में चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना में पार्टी द्वारा आयोजित ‘दिव्यांग अधिकार सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के 11 साल और नीतीश कुमार की सरकार के 20 साल हो गए, लेकिन उन्होंने कभी भी दिव्यांगों के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की या हल करने की कोशिश नहीं की। मैं इस सरकार के लिए कुछ पंक्तियां कहना चाहूंगा, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा; मुख्यमंत्री है थका हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा मारा’।

दिव्यांगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दिव्यांगों के विकास के लिए दिव्यांग विकास कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। हमारा प्राण लालू प्रसाद की सोच है। जब हमारी सरकार बनेगी। एक महीने के भीतर दिव्यांग मंत्रालय, विभाग की गठन करेंगे। दिव्यांग आयोग की भी गठन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने घोषणा की है कि दिव्यांग लोगों के लिए बजट भी अलग से तय होगा। पेंशन 400 से बढ़कर 1500 लिया जाएगा। हर अस्पताल में दिव्यांगों के लिए चार से पांच बेड रिजर्व करवाया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद तेजस्वी ने नीतीश कुमार की ओर से राबड़ी देवी पर किए गए कमेंट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थी। मुख्यमंत्री लगातार इस तरीके का बयान दे रहे हैं। इससे यह साबित हो रहा है कि उनकी सेहत और मुख्यमंत्री बिहार चलाने लायक नहीं रह गए हैं। मुख्यमंत्री पद की एक भाषा होती है गरिमा होती है।