नीतीश कुमार के PM उम्मीदवारी की बातें चर्चा का विषय बनी हुई है। हर दिन उनके उम्मीदवारी को लेकर कोई ना कोई नया बयान सामने आ ही जाता है। हलांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये साफ कहा था कि उनकी ऐसी कोई चाह नहीं है। फिर भी JDU की तरफ से उनको PM मटेरियल कहा ही जा रहा है। लेकिन अब RJD के नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है।
तेजस्वी यादव ने ये कहा
नीतीश कुमार के PM उम्मीदवारी को लेकर मीडिया ने तेजस्वी यादव से सवाल किया। सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर सहमत होता है, तो वह एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जमीनी स्तर पर जनता का अपार समर्थन हासिल है।




















