उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के मिशन 2024 का पूरा प्लान बताया है। साथ ही बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि वो वहाँ विपक्षी दलों के नेतों से मुलाकात करेंगे। और सभी को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। साथ ही वो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलेंगे। लालू और नीतीश के मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी ने लालू जी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और दिल्ली दौरे से पहले विपक्षी एकता को लेकर दोनों में बातचीत भी हुई है।
‘हम बीजेपी से डरते नहीं हैं’
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब बीजेपी से डरते नहीं है। बीजेपी ने जनता के लिए क्या काम किया है ये उनसे पूछना चाहिए। वे लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज देने वाले थे वो कहाँ है? बीजेपी सिर्फ संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सब लोग स्वतंत्र हैं। जो जहाँ जाना चाहे जा सकते है। लेकिन सबलोग जानते हैं कि वो आ रहे तो क्या होगा। इसलिए हमलोग पूरी तरह से सचेत है। अगर बिहार में उन्माद फैलाने की कोशिश होगी तो हम लोग इसे टॉलरेट नहीं करेंगे।




















