बिहार विधानसभा में तमिलनाडु घटना को झूठ बताने वाले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब अपनी बातों से पलट गए हैं। अब वे बिहार के मजदूरों के साथ हुए मारपीट की जांच की बात कर हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से अधिकारियों की टीम तमिलनाडु गई है। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जो भी मामला होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। तेजस्वी यादव ने विधानसभा में तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई के मामले पर कहा था कि वहां पर बिहारियों की पिटाई नहीं की गई है। घटना को भ्रामक बताया था। हालांकि तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में वहां के डीजीपी के बयानों के आधार पर कहा था।
Nitish को ‘कॉर्नर’ करने की कोशिश को शिवानंद ने किया ‘पंचर’, कांग्रेस भी पक्ष में
केंद्र सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हो रही मारपीट के लिए केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि के सरकार की भूमिका क्या बनती है। दो राज्यों में विवाद उत्पन्न हो रही ही है तो इसका समाधान करना चाहिए। हमलोग तो टीम भेज दिए। कोई भी, कही भी इस देश में रहकर समाज को बांटने का काम करेगा तो हमें सावधान रहना होगा। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन हमारे हमारे सामने जो वीडियो आया उसकी सच्चाई के लिए हमलोगों ने टीम भेजी है। सरकार गंभीर है।
देश में कहीं आने-जाने पर किसी को रोक नहीं
मजदूरों को तमिलनाडु वापस जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि क्यों नहीं तमिलनाडु जा सकते हैं। एकदम जाना चाहिए। देश में कही भी, किसी को आने और जाने पर रोक नहीं है। कही भी कोई देश में जा सकता है। कोई एक व्यक्ति यदि गलती करता है तो इसके लिए पूरा राज्य दोषी कैसे हो सकता है। ये मुल्क हम सबका है। हम कही भी आ और जा सकते हैं, लोग हमारे यहां भी आ सकते है। यदि कोई इस तरह की ओछी हरकत करता है तो हमलोग कहेंगे की वहां की सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।




















