राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजसभा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने दिल्ली चुनाव पर कहा कि केजरीवाल के प्रति लोगों में गुस्सा था। यह पहले से पता था कि दिल्ली में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। वहीं मणिपुर के सीएम के इस्तीफे पर कहा कि इसकी मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, अगर उन्होंने इस्तीफा दिया है तो कुछ सोच समझकर ही दिया होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के बाद पूजा-अर्चना की
इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव किसी भी परिस्थिति में 2025 में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। वो ख्याली पुलाव पका रहे हैं. उनका काम है सपने देखना, उनको सपना देखने दीजिए। बिहार में किसी भी हालत में सरकार तो एनडीए की ही बनेगी। इसमें कहीं कोई इफ और बट नहीं है। अगर दिल्ली में कुछ निगेटिव भी होता फिर भी बिहार में एनडीए की सरकार बनती इसमें किसी तरह की शंका नहीं है। तेजस्वी यादव को दिन में सपना देखने दीजिए।
महाकुंभ के रास्ते पर 300 KM लंबा जाम, लाखों श्रद्धालु फंसे… अखिलेश यादव ने कसा तंज
साथ ही कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की तबीयत बिल्कुल ठीक है। तबीयत तो वैसे किसी की खराब हो सकती है। मुख्यमंत्री लगातार दिन और रात मेहनत कर रहे हैं। बिहार के लिए मजबूती से कम कर रहे हैं और करते रहेंगे टिप्पणी करने वाले को करने दीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें बहुत ज्यादा नहीं है।