बिहार विधानसभा के चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बाकी है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। चुनाव को देखते हुए तेजस्वी यादव ने अब एक नई रणनीति तैयार की है। आज आरजेडी ऑफिस में पार्टी की अहम बैठक हो रही है। जिसमें पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा हो रही है। तेजस्वी यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि राजद द्वारा संपूर्ण बिहार में “सामाजिक न्याय परिचर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

बताया जा रहा है कि राजद पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए समेत कई चीजों को लेकर रणनीति बना रही है। इसके पहले भी तेजस्वी कह चुके है कि बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी सम्मेलन करेगी। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राजद की विचारधारा को घर-घर पहुंचाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह है समाज के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़े तथा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे ईमानदारी पूर्वक निभाएं, उसके प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाएं तथा हर स्तर पर अपनी क्षमता का परिचय दें।
बिहार में अब तक कितने लोगों को मिली नौकरी.. विपक्ष को जवाब देने के लिए लिस्ट बना रही नीतीश सरकार
इसके पहले भी तेजस्वी यादव कई बैठकें कर चुकें है। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी सामाजिक न्याय परिचर्चा करेगी। हमारे पास लोहिया जी, जननायक कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जैसे पुरखों की विरासत, विचार और सोच के साथ ही आदरणीय श्री लालू प्रसाद जैसा मजबूत नेतृत्व और शख़्सियत है। हम और हमारी पार्टी सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करते हैं। हम मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को बेनकाब करते है। पार्टी का काडर, पदाधिकारी और लोग गांव-गांव जाकर राजद की विचारधारा को घर-घर पहुंचाएंगे।