पिछले कई महीनों से नीतीश के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। भाजपा में नीतीश के शामिल होने की अफवाह तब और बढ़ गई जब नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नेताओं से अपनी दोस्ती होने की बात कहीं। जिसके बाद विपक्ष द्वारा लगातार नीतीश पर हमला किया जा रहा है वहीं जदयू नेता इसपर सफाई देते दिखे। बात इतनी बढ़ गई थी सीएम नीतीश को भी इसपर सफाई देनी पड़ी। वहीं भाजपा में नीतीश के शामिल होने को लेकर तेजस्वी यादव ने भी अपना पक्ष सामने रखा है।
तेजस्वी को CM बनाने की मांग करने वालों को तेजप्रताज ने दिया करारा जवाब
“नीतीश के भाजपा में शामिल होने की बात कब से हो रही”
मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार फिर से भाजपा के साथ चले जाएंगे यह चर्चा का विषय ही नहीं है। जो बातें गंभीर नहीं है उसपर बातचीत करने से क्या फायदा होगा। आज या अभी से थोड़े न यह बात चल रहा है। बार -बार हमलोग इसको लेकर साफ़ कर चुके हैं। इसके बाबजूद भी इस तरह की बातें की जा रही है अब कहने वाले को कहने दीजिए। किसी को मना नहीं किया जा सकता है न।
“भाजपा को अब कोई पसंद नहीं करता”
दरअसल, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते है। जिसको लेकर वह जापान दौरे पर जा रहे है। इसी दौरान जब उनसे नीतीश के बीजेपी में शामिल होने को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो तेजस्वी ने इसे महज अफवाह बताया। तेजस्वी ने कहा कि इन सब विवादों को खत्म कीजिए और जिस बात में कोई दम नहीं है जिस पर कोई बात सुनना ही नहीं चाहता उसपर बहस का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि- कई बार यह बात कहा जा चुका है की नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे है उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार अच्छे से चल रही है आप देख लीजिए बिहार में नियुक्तियां कितनी हो रही है। हम लोगों ने जितनी भी बातें किए थे उन सभी बातों पर हम लोग उतर रहे हैं। हमारे बीच सब अच्छा है बस लोग नीतीश के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैला रहे है। उधर, पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि, भाजपा की हार तय है उन्हें अब कोई पसंद नहीं करता।




















