मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आज पटना में रविदास जयंती के अवसर पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। पहले राज्य के और जिला तो छोड़ पटना में भी लोग सूर्यास्त होते ही घरों से बाहर नहीं निकलते थे। अब 11-12 बजे रात तक लड़के लड़कियां घर से बाहर रहते हैं, घूमते हैं, किसी को डर नहीं लगता है। 2005 से पहले ऐसा नहीं होता था।
अब रात में लड़का-लड़की घूमते हैं… राजद पर निशाना साधते ये क्या बोल गये नीतीश कुमार
इस भाषण पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार की पूरी सरकार को घेर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार जी आप सच्चाई से बिल्कुल खामोश है बस खोखले सुशासन की बात करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को सच्चाई से इतनी नफ़रत है कि वो झूठ और झूठ के साए में ही जीना चाहते है। इन्हें वास्तविकता और जमीनी सच्चाई से कोई मतलब नहीं है। अगर वो होशमंद होंगे तो बिहार में घटित प्रतिदिन अपराध के आंकड़े देख उनकी रूह काँप जाती।
![](https://insiderlive.in/wp-content/uploads/2025/02/image-85.png)
तेजस्वी यादव ने एक एक कर महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले क्राइम को गिना दिया। गोपालगंज में स्कूल से लौट रही जुड़वा बहन की हत्या कर डेड बॉडी को फेंक दिया। बिहार में पंचायत में लगे नाबालिक लड़की की आबरू की कीमत 1 लाख। घर में अकेली महिला को हवस का शिकार बनाया, विरोध करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी। बिहार के अलग-अलग इलाके से तीन लड़कियों का अपहरण हुआ।
तेजस्वी यादव के वादों पर श्रेयसी सिंह ने उठाए सवाल… कहा- केजरीवाल जैसा हाल होगा
तेजस्वी लिखते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री को सच्चाई से नफरत है कि सिर्फ और सिर्फ वह झूठ के साए में रहना चाहते हैं। बिहार में प्रतिदिन अपराध के आंकड़े देख उनकी रूह कांप जाती अगर वह होश में होते तब।