आज यानि 24 अगस्त बुधवार की सुबह से ही जांच एजेंसियों के रडार पर RJD के नेता बने हुए हैं। एक के बाद एक RJD नेताओं के आवास पर छापेमारी की जा रही है। इसे लेकर RJD नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान आया है। उन्होंने छापेमारी के पीछे BJP का हाथ होने के बात कही है।
BJP को जवाब देंगे तेजस्वी
बता दें कि आज बिहार विधान सभा में नई महागठबंधन सरकार फ्लोर टेस्ट देना है। लेकिन इससे पहले विधान सभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दिया। उसके बाद थोड़े समय के लिए सदन को स्थगित किया गया। इसी दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने RJD नेताओं पर किए जा रहे रेड के बारे में सवाल पूछा। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि समय आने पर सब कहेंगे, BJP को सदन के सदन के अंदर जवाब देंगे। उन्होंने एक मुहावरे के सहारे BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि सौ सुनार की एक लोहार की। तेजस्वी के इस बयान से सीधा अंदाजा लगाया जा सकता है कि सदन में काफी हंगामा होने के आसार है।




















