• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Tejashwi Yadav in Assembly, Bihar Governor Address Session, Opposition Protest Bihar, Bihar Budget Session Debate, Bihar Politics News Image

राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी यादव का तीखा वार: बोले- भाषण में हरियाली, हकीकत में अपराध और भ्रष्टाचार, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

February 2, 2026
राबड़ी देवी का तीखा हमला: फुलवारी हॉस्टल कांड में लड़की को छत से फेंका, कार्रवाई हो! पुलिस सो रही है

राबड़ी देवी का तीखा हमला: फुलवारी हॉस्टल कांड में लड़की को छत से फेंका, कार्रवाई हो! पुलिस सो रही है

February 13, 2026
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना: पटना की सड़कों पर  धमकी भरे पोस्टर, वैलेंटाइन पर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी

जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना: पटना की सड़कों पर धमकी भरे पोस्टर, वैलेंटाइन पर प्रेमी जोड़ों को चेतावनी

February 13, 2026
बिहार सरकार सख्त! सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, विजय सिन्हा ने दी चेतावनी

बिहार सरकार सख्त! सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, विजय सिन्हा ने दी चेतावनी

February 13, 2026
बिहार में मौसम सामान्य, सुबह-शाम हल्की कनकनी और दिन में खुली धूप

बिहार में मौसम सामान्य, सुबह-शाम हल्की कनकनी और दिन में खुली धूप

February 13, 2026
Tarique Rahman Bangladesh leader, BNP rally in Dhaka, Khaleda Zia portrait, Bangladesh election celebration

सत्ता की दहलीज पर तारिक रहमान: 17 साल बाद वापसी, बांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय और भारत नीति की परीक्षा

February 13, 2026
जेपी गंगा पथ पर नहीं लगेंगी सड़क किनारे दुकानें! दीघा गोलंबर के पास बनेगा आधुनिक वेंडिंग जोन

जेपी गंगा पथ पर नहीं लगेंगी सड़क किनारे दुकानें! दीघा गोलंबर के पास बनेगा आधुनिक वेंडिंग जोन

February 13, 2026
ग्रामीण इलाकों में क्राइम पर लगाम: बिहार के 11 जिलों में SP Rural व्यवस्था पूरी तरह लागू

ग्रामीण इलाकों में क्राइम पर लगाम: बिहार के 11 जिलों में SP Rural व्यवस्था पूरी तरह लागू

February 13, 2026
Bihar train route change, Vande Bharat Express new route, Saptkranti Express delay news, Bettiah Kumarbag railway work, Muzaffarpur Anand Vihar train update

बिहार रेल नेटवर्क पर असर: वंदे भारत से सप्तक्रांति तक बदले रूट

February 13, 2026
बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपये, जानिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त लेने के नियम!

बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपये, जानिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त लेने के नियम!

February 13, 2026
Sanjay Saraogi mother Radha Devi Saraogi, BJP Bihar president condolence, Mumbai Hinduja Hospital news, Darbhanga funeral news, Patna BJP office mourning

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को मातृशोक, मुंबई में मां राधा देवी सरावगी का निधन

February 13, 2026
Rahul Gandhi Parliament speech, Rahul Gandhi media interaction, Lok Sabha controversy visuals, Rahul Gandhi farmers statement video, Indian Parliament political clash images

‘FIR हो या Privilege Motion… पीछे नहीं हटूंगा’- किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी का सीधा संदेश

February 12, 2026
Nitish Kumar inspection Patna road project, Serpentine Nala 4 lane road construction, Eco Park to Atal Path road project, Patna infrastructure development inspection, Bihar CM Nitish Kumar site visit

पटना में सर्पेन्टाईन नाले पर बन रही 4-लेन सड़क का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण.. तय समय में पूरा करने का सख्त निर्देश

February 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, February 13, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी यादव का तीखा वार: बोले- भाषण में हरियाली, हकीकत में अपराध और भ्रष्टाचार, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

by Pawan Prakash
February 2, 2026
in बिहार
0
Tejashwi Yadav in Assembly, Bihar Governor Address Session, Opposition Protest Bihar, Bihar Budget Session Debate, Bihar Politics News Image
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Budget Session Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार के पूरे दावे को “कागजी हरियाली” करार देते हुए कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों पर सीधा हमला बोला। चोटिल पैर के बावजूद सदन पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में बस पहला पन्ना बदला गया है, बाकी वही पुराना भाषण है, जिसे हर साल दोहराया जाता है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के भाषण में विकास और उपलब्धियों की लंबी सूची दिखाई जाती है, लेकिन जमीन पर बिहार की तस्वीर बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्या, बलात्कार, अपहरण और गोलीकांड जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय हर जगह “हरियाली” दिखाने में लगी हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि चाहे कोई भी राज्यपाल आए, उन्हें वही भाषण पढ़ना होता है जो सरकार लिखकर देती है। पिछले दस वर्षों से विधानसभा में एक ही तरह की बातें दोहराई जा रही हैं। कई योजनाएं ऐसी हैं, जिन्हें चुनाव से पहले विपक्ष की घोषणाओं से कॉपी किया गया, लेकिन उनके क्रियान्वयन को लेकर कोई ठोस रोडमैप नहीं है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि अगर सरकार एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही है, तो यह स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा कि किस प्रकार का रोजगार होगा और किन क्षेत्रों में उद्योग लगाए जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय प्रतीकात्मक राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में चुनाव थे, तब वित्त मंत्री ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी पहनी थी और अब जब तमिलनाडु में चुनाव हैं, तो वहां की पारंपरिक साड़ी पहनकर संदेश दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, कपड़ों से नहीं बल्कि नीतियों से राज्यों का विकास होना चाहिए, लेकिन बजट में बिहार के लिए ठोस चर्चा नहीं दिखी।

Related Post

Bihar Assembly Debate on Arsenic Water Bhai Virendra MLA Statement Nitish Kumar Reply in Assembly Samrat Choudhary Comment News

आर्सेनिक वाले पानी पर सवाल, दवा और ठंड तक पहुंची बहस: बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र के बीच तीखी नोकझोंक

February 12, 2026
Patna NEET Student Death Case Investigation DNA Test SIT Bihar Police Forensic Team in Patna Case Student Safety and Crime News Bihar

NEET छात्रा मौत केस में बड़ा मोड़: 25 DNA रिपोर्ट फेल, अब अपने ही दायरे में आरोपी की तलाश, SIT की ‘इनसाइडर थ्योरी’ पर जांच तेज

February 12, 2026

पटना में कोचिंग संचालक को खुलेआम जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुआ आरोपी, शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

February 12, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन.. कई थानेदार बदले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

February 11, 2026

जहानाबाद की नीट छात्रा के मामले को लेकर भी तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, लेकिन इससे न्याय मिलेगा या नहीं, इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। तेजस्वी यादव ने याद दिलाया कि बिहार में पहले भी कई बड़े मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जैसे सृजन घोटाला और अन्य गंभीर अपराध, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी परिणाम सामने नहीं आए। उन्होंने कहा कि जब पुलिस व्यवस्था विफल हो जाती है, तब जांच एजेंसियों को सौंप देना समाधान नहीं होता।

तेजस्वी यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट और विभिन्न राष्ट्रीय सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार जैसे मानकों पर बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर डबल इंजन की सरकार कामयाब है, तो बिहार देश के अन्य राज्यों से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रहा है। उनके अनुसार बिहार केवल दो ही मामलों में आगे है, अपराध और भ्रष्टाचार।

Tags: bihar assembly budget sessionBihar Budget SessionBihar Crime NewsBihar Opposition Attackbihar politics newsCBI investigation Biharcorruption in BiharGovernor address BiharGovernor speech Biharlaw and order biharNirmala Sitharaman saree remarkNitish Kumar governmentTejashwi Yadav Statementतेजस्वी यादव बयान
Share200Tweet125
Pawan Prakash

Pawan Prakash

Related Posts

Bihar Assembly Debate on Arsenic Water Bhai Virendra MLA Statement Nitish Kumar Reply in Assembly Samrat Choudhary Comment News

आर्सेनिक वाले पानी पर सवाल, दवा और ठंड तक पहुंची बहस: बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र के बीच तीखी नोकझोंक

by Pawan Prakash
February 12, 2026
0

Arsenic Water Bihar: बिहार विधानसभा में मनेर और बिहटा क्षेत्र में आर्सेनिक युक्त पानी के मुद्दे पर उस वक्त माहौल...

Patna NEET Student Death Case Investigation DNA Test SIT Bihar Police Forensic Team in Patna Case Student Safety and Crime News Bihar

NEET छात्रा मौत केस में बड़ा मोड़: 25 DNA रिपोर्ट फेल, अब अपने ही दायरे में आरोपी की तलाश, SIT की ‘इनसाइडर थ्योरी’ पर जांच तेज

by Pawan Prakash
February 12, 2026
0

Patna NEET Student Case: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म और संदिग्ध मौत के मामले...

Patna Coaching Threat CCTV Footage Guru Rahman Threat Case News Bihar Crime News Patna Police Investigation in Coaching Center Case

पटना में कोचिंग संचालक को खुलेआम जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुआ आरोपी, शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

by Pawan Prakash
February 12, 2026
0

Patna Coaching Threat: बिहार की राजधानी पटना में शिक्षा जगत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

Muzaffarpur police reshuffle SSP Kantesh Mishra, मुजफ्फरपुर पुलिस तबादला आदेश, Bihar police transfer notification, थाना प्रभारी नई नियुक्ति मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन.. कई थानेदार बदले, कई को मिली नई जिम्मेदारी

by RaziaAnsari
February 11, 2026
0

मुजफ्फरपुर जिले में कानून-व्यवस्था (Muzaffarpur Police Transfer) को और ज्यादा प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस महकमे ने बड़ा प्रशासनिक...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.