नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज (बुधवार, 05 फरवरी) की सुबह बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। इस दौरान वह सीएम नीतीश कुमार पर भी भड़के। उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएँ हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है।

प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है। पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है। विशेषरूप से मुसलमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है। सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। ख़ुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है। राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज़ ठहरा रहे है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है। मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है।
सुबह-सुबह राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गये तेजस्वी यादव, जानिए क्या है माजरा
तेजस्वी यादव ने कहा, “मधुबनी में जो घटना हुई है वो बेहद दर्दनाक है। पुलिस-प्रशासन को जनता की सेवा में लगना चाहिए. जनता की रक्षा में लगना चाहिए। ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिस दिन बिहार में गोलियां नहीं चलती हैं। जिस हिसाब से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता जा रहा है, जिस तरह से एक धर्म को टारगेट बनाया जा रहा है, बिहार में कुछ लोग तो ऐसी मानसिकता के थे ही, लेकिन पुलिस में भी कुछ लोगों की ऐसी मानसिकता है।” तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “उस डीएसपी पर कार्रवाई नहीं की गई। ट्रेनी डीएसपी है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरीके से कानून को हाथ में लेने का काम किसी का नहीं होना चाहिए। चाहे आम नागरिक हो, पुलिस हो, कोई नेता हो या मंत्री हो। कानून अपने हिसाब से चलना चाहिए।”
प्रगति यात्रा के पांचवें चरण में CM नीतीश आज मुंगेर जाएंगे… मॉडल अस्पताल का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस हिसाब से नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं हम सब लोगों को बिहार की चिंता हो रही है। चिंता हो रही है कि बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है। मुख्यमंत्री का मौन, मुख्यमंत्री की हरकतें, मुख्यमंत्री की बयान जिस तरीके से प्रतिदिन आता है लोगों का विश्वास जो है वो खो चुके हैं। कहीं पेपर लीक हो रहा है कहीं रेप हो रहा है। कहीं गोलियां चल रही हैं। आज एनके सीएम नहीं हैं। सुपर सीएम कोई है तो डीके है।”
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से होगा प्रारंभ
दूसरी ओर दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि हम तो लोगों को यही कहेंगे जिसने काम किया है उसको वोट दें। जिन लोगों ने केवल झगड़ा-झंझट और नफरत फैलाई है उसको सबक सिखाएं। राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं इस पर तेजस्वी ने कहा कि हां उनका अपना कार्यक्रम है। बिहार में नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने रहे हैं तो कुछ तो लाभ होगा। जितने पद का सृजन करना था हम ही लोगों के समय (कैबिनेट) में हुआ है। सब क्रेडिट वही लोग ले लें। बिहार के लोगों को रोजगार मिले, तरक्की हो ये हम चाहते हैं।