बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav Delhi Visit) एक बार फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिससे राज्य की राजनीति में नए सियासी सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को सदन की कार्यवाही समाप्त होते ही वह सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे और एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली निकल पड़े। दिलचस्प यह है कि एक सप्ताह के अंदर यह उनकी दूसरी दिल्ली यात्रा है, लेकिन अभी तक इस दौरे का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और ज़्यादा तेज कर दिया है।
RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा- बिहार में महाराष्ट्र मॉडल दोहराएगी BJP !
एयरपोर्ट पर तेजस्वी का शांत और बेहद चुप्पी भरा रवैया चर्चा का मुख्य विषय बना रहा। पत्रकारों ने लगातार उनसे इस यात्रा के पीछे का कारण पूछने की कोशिश की, पर तेजस्वी ने एक शब्द भी नहीं बोला। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही तेजस्वी यादव मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। कभी हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले तेजस्वी इन दिनों लगातार मौन साधे हुए हैं, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विपक्ष बेहद कमजोर है.. ओवैसी के विधायक ने स्पीकर प्रेम कुमार को दे दी सलाह
दिल्ली रवाना होने से कुछ ही घंटे पहले तेजस्वी यादव ने विधानसभा में नए स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार को बधाई देते हुए एक प्रभावशाली भाषण दिया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष सरकारी functioning का आईना है और जब भी सरकार जनहित से भटकेगी, विपक्ष मजबूती से उसका विरोध करेगा।






















