• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Tejashwi Yadav addressing rally in Supaul तेजस्वी यादव की जनसभा सुपौल में भारी भीड़ RJD leader Tejashwi Yadav campaign Bihar Election 2025 Mahagathbandhan rally in Supaul Bihar Tejashwi Yadav speech “20 महीने में बिहार बदल दूंगा”

सुपौल में गरजे तेजस्वी यादव.. 20 साल उन्हें दिया, अब सिर्फ 20 महीने मुझे दीजिए, बिहार बदल दूंगा

November 6, 2025
बिहार को मिले 10 नए आईएएस अधिकारी, UPSC 2024 IAS cadre allotment, Bihar administration IAS news

बिहार प्रशासन को नई ताकत: केंद्र से मिले 10 नए IAS.. 12 को अन्य राज्यों में मिला कैडर, अधिसूचना जारी

December 15, 2025
Nitish Kumar government Ayush doctor appointment, Bihar Ayush doctors recruitment ceremony, Health Minister Mangal Pandey statement Patna, Ayush doctors appointment letter Bihar

नीतीश कुमार ने 1284 आयुष डॉक्टरों को बांटा नियुक्ति पत्र.. मंगल पांडे का दावा- वादों की नहीं, काम की सरकार

December 15, 2025
Samrat Chaudhary in Gaya, Sherghati medical college inauguration, Bihar deputy CM speech, Samrat Chaudhary law and order, Naxal free Bihar announcement

गया जी की धरती से सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान.. अपराध और माफिया पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का संदेश

December 15, 2025
Vijay Sinha Press Conference on Illegal Mining Action Patna Digha Pataliputra Sand Mining Raid Image Bhojpur Illegal Sand Mining Tractor Seized Photo Bihar Mining Department Enforcement Action Image

लखीसराय में भू-माफियाओं पर खूब गरजे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा.. दी सख्त चेतावनी, कहा- संपत्ति होगी जब्त

December 15, 2025
संजय सरावगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, Sanjay Sarawgi BJP Bihar President, भाजपा बिहार संगठन नियुक्ति, Bihar BJP leadership news

बिहार भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष

December 15, 2025
राजीव रोशन IAS पदभार संभालते हुए, पटना उच्च शिक्षा विभाग सचिव, बिहार उच्च शिक्षा सुधार, रोजगारोन्मुख शिक्षा बिहार

राजीव रौशन ने संभाला उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का पदभार, बोले- फैसले कागज नहीं, जमीन पर दिखेंगे

December 15, 2025
पप्पू यादव बयान, पीएम मोदी विवाद, कांग्रेस रैली नारे, संसद हंगामा, बिहार राजनीति

पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- DNA से बड़ी गाली क्या हो सकती है, जो नीतीश कुमार को दिया?

December 15, 2025
Ram Vilas Das Vedanti photo, डॉ रामविलास दास वेदांती अयोध्या, Ram Mandir Andolan saint image, Vedanti Maharaj Ayodhya news image

राम मंदिर आंदोलन के स्तंभ संत डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन

December 15, 2025
Jamui jewellery shop robbery image, सिकंदरा थाना डकैती स्थल, Mahadev Simaria market crime scene, Shakuntala Jewellers Jamui

जमुई : घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया.. ज्वेलरी शॉप से 50 लाख से ज्यादा की डकैती

December 15, 2025
बिहार चुनाव हार महागठबंधन, आरजेडी नेता ऋषि मिश्रा बयान, A टू Z राजनीति बिहार, नितिन नवीन कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सियासी बहस

अब RJD नेता ऋषि मिश्रा ने तेजस्वी यादव को दी नसीहत.. सिर्फ A TO Z कहने से कुछ नहीं होगा

December 15, 2025
बिहार के स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा, Health Education in Bihar Schools, NFHS-5 Bihar Health Data, UNESCO Chair on Global Health India

बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की कुंजी कक्षा में छिपी है, स्वास्थ्य शिक्षा बन सकती है ‘आर्थिक दवा’: यूनेस्को चेयर प्रतिनिधि

December 15, 2025
Land for Job Case Court Hearing Image – Lalu Family Rouse Avenue Court Latest Decision Photo CBI Investigation Lalu Yadav Case Image

Land For Job Scam: लालू परिवार को मिली बड़ी राहत.. फिर टली सुनवाई, अब 19 दिसंबर पर टिकी निगाहें

December 15, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, December 15, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव

सुपौल में गरजे तेजस्वी यादव.. 20 साल उन्हें दिया, अब सिर्फ 20 महीने मुझे दीजिए, बिहार बदल दूंगा

by RaziaAnsari
November 6, 2025
in बिहार विधानसभा चुनाव
0
Tejashwi Yadav addressing rally in Supaul तेजस्वी यादव की जनसभा सुपौल में भारी भीड़ RJD leader Tejashwi Yadav campaign Bihar Election 2025 Mahagathbandhan rally in Supaul Bihar Tejashwi Yadav speech “20 महीने में बिहार बदल दूंगा”
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का माहौल जैसे-जैसे गरमाता जा रहा है, वैसे-वैसे सियासी दांव-पेंच भी तेज हो गए हैं। गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सुपौल (Tejashwi Yadav Supaul Rally) जिले के कई इलाकों—सुपौल, निर्मली, छातापुर और त्रिवेणीगंज—में लगातार जनसभाएं कर महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। हर सभा में तेजस्वी की भाषा में आक्रामकता, युवाओं के लिए उम्मीद और एनडीए पर तीखा वार साफ झलक रहा था।

निर्मली विधानसभा क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय मैदान में उमड़ी भीड़ ने तेजस्वी के जोश को और हवा दी। भीड़ से भरे इस मैदान में तेजस्वी ने मंच पर आते ही कहा—“20 साल आपने उन्हें दिया, अब सिर्फ 20 महीने मुझे दीजिए। जो उन्होंने दो दशक में नहीं किया, वो मैं 20 महीने में कर दिखाऊंगा।” यह बयान न सिर्फ उनके आत्मविश्वास को दिखाता है बल्कि नीतीश-मोदी गठजोड़ के खिलाफ सीधा जनभावना को जगाने वाला राजनीतिक तीर भी साबित हुआ।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भले उनकी उम्र कम है, लेकिन उनकी सोच और हौसला मजबूत है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली राजद सरकार के दौरान 5 लाख युवाओं को नौकरी दी गई थी, और 3.5 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जहां अभी कोई सरकारी नौकरी नहीं है।

बिहार में बोले अखिलेश यादव- नीतीश कुमार को पता है, BJP नहीं बनाएगी मुख्यमंत्री

Related Post

Himanta Biswa Sarma Bihar statement, Muslim vote bank debate Bihar, Bihar election analysis latest news, Nitish scheme impact election

‘किडनी दे दूंगा… वोट नहीं’: हिमंता बिस्वा सरमा के बयान से बिहार की सियासत में तूफान, मुस्लिम वोट बैंक पर नई बहस तेज

December 12, 2025
Rohini Acharya attack on Sanjay Yadav RJD Tej Pratap Yadav statement against Sanjay Yadav Lalu family feud Bihar politics Sanjay Yadav controversy RJD internal dispute

तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी के विस्तार में झोंकी ताकत.. ‘JJD’ के सदस्यता अभियान से राजद में बढ़ी बेचैनी

December 11, 2025

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र का बड़ा बयान: बाबरी मस्जिद बनना चाहिए, कोई आपत्ति नहीं

December 8, 2025

बिहार की सियासत में नया समीकरण? कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को लेकर दिया संकेत, महागठबंधन के भविष्य पर बढ़ी हलचल

December 8, 2025

तेजस्वी ने मंच से अपने घोषणापत्र का हवाला देते हुए कई लोकलुभावन योजनाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि “माई बहिनमान योजना” के तहत मकर संक्रांति के दिन हर महिला के खाते में 30 हजार रुपये भेजे जाएंगे। वहीं, बुजुर्गों को 1500 रुपये पेंशन, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा दोहराया। किसानों के लिए उन्होंने कहा कि सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली दी जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों के लिए तेजस्वी ने “होम कैडर प्रणाली” का वादा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी, शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मी 70 किलोमीटर के दायरे में ही पोस्टिंग और ट्रांसफर पा सकेंगे। भूमिहीनों के लिए जमीन की रसीद कटवाने की व्यवस्था को भी उन्होंने अपने एजेंडे में शामिल किया।

तेजस्वी यादव ने एनडीए और भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मोदी जी फैक्ट्री लगाते हैं गुजरात में और वोट मांगते हैं बिहार में।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए अब स्पेशल ट्रेन चला रही है ताकि वे वोट डालने आएं और फिर वापस भेज दिए जाएं।

अपने भाषण में तेजस्वी ने बिहार के आत्मनिर्भर होने की बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर किसी बिहारी को पढ़ाई, कमाई या दवाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने व्यंग्य में कहा, “नीतीश जी और मोदी जी ने मेरे पीछे 30 हेलीकॉप्टर उतार दिए हैं, लेकिन मेरा ट्रैक्टर उनके सभी हेलीकॉप्टरों पर भारी है।”

Tags: bihar chunav 2025Bihar chunav NewsBihar election trending newsBihar free electricityBihar Politics UpdateBihar youth jobsMahagathbandhan campaignMahagathbandhan rally SupaulRJD campaign newsSupaul election 2025Supaul Election SpeechTejashwi Yadav Bihar speechtejashwi yadav rallyतेजस्वी बनाम नीतीशतेजस्वी यादव का भाषणतेजस्वी यादव सभा सुपौलबिहार विधानसभा चुनाव प्रचारमाई बहिनमान योजनाराजद प्रचार बिहार
Share200Tweet125
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

Himanta Biswa Sarma Bihar statement, Muslim vote bank debate Bihar, Bihar election analysis latest news, Nitish scheme impact election

‘किडनी दे दूंगा… वोट नहीं’: हिमंता बिस्वा सरमा के बयान से बिहार की सियासत में तूफान, मुस्लिम वोट बैंक पर नई बहस तेज

by Pawan Prakash
December 12, 2025
0

Himanta Sarma Muslim Vote Remark: बिहार के ताज़ा चुनाव नतीजों के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का बयान...

Rohini Acharya attack on Sanjay Yadav RJD Tej Pratap Yadav statement against Sanjay Yadav Lalu family feud Bihar politics Sanjay Yadav controversy RJD internal dispute

तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी के विस्तार में झोंकी ताकत.. ‘JJD’ के सदस्यता अभियान से राजद में बढ़ी बेचैनी

by RaziaAnsari
December 11, 2025
0

पटना की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। लालू प्रसाद यादव की विरासत वाली राजनीति से अलग रास्ता चुन...

JDU MP Kaushalendra Babri Masjid Statement Bengal Babri Masjid Controversy Image Murshidabad Babri Masjid Foundation News

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र का बड़ा बयान: बाबरी मस्जिद बनना चाहिए, कोई आपत्ति नहीं

by Pawan Prakash
December 8, 2025
0

JDU MP Kaushalendra Statement: बंगाल में कथित तौर पर बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर शुरू हुई हलचल के बीच बिहार...

Prashant Kishor Congress Meeting Image Bihar Politics Mahagathbandhan 2025 Krishna Allavaru Interview Photo Congress Review Meeting Bihar

बिहार की सियासत में नया समीकरण? कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को लेकर दिया संकेत, महागठबंधन के भविष्य पर बढ़ी हलचल

by Pawan Prakash
December 8, 2025
0

Prashant Kishor Congress Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार ने पूरे गठबंधन को भीतर तक झकझोर...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.