पटना राजद प्रदेश कार्यालय में इंडी गठबंधन (INDI Alliance) की बैठक खत्म हो गई है। करीब तीन घंटे तक मंथन के बाद पांच बजे महागठबंधन की बैठक समाप्त हो गई है। महागठबंधन की बैठक आरजेडी दफ्तर में दोपहर 2.15 बजे शुरू हुई और शाम करीब 5 बजे खत्म हुई। यह बैठक तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजद, कांग्रेस, वाम दलों के साथ VIP पार्टी के नेता मौजूद भी मौजूद रहे। सबसे पहले वीआईपी, वाम दलों और कांग्रेस ने अपनी बातें रखीं। फिर आखिर में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने प्रस्ताव रखे। सूत्रों के अनुसार बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने, घटक दलों की एकजुटता मजबूत करने को लेकर सहमति बनाई गई।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बैठक में इस बात पर सहमति बनाई गई कि सभी दल एक साथ जनता के बीच जाकर नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। महागठबंधन की पहली बैठक में सभी दलों ने आपसी सहमति से एक समन्वय समिति बनाई है। इसमें सभी दलों के नेता रहेंगे। इस कमेटी का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कृष्णा अल्लावरु ने यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन अटूट है, जबकि NDA में सीएम के चेहरे को लेकर कोई एक राय नहीं है। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि आगामी बिहार चुनाव में प्रचार की रणनीति, न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने, साझा घोषणा पत्र बनाने, अलग-अलग पार्टियों के संगठनों के बीच जमीन पर यानी प्रदेश, जिला, प्रखंड स्तर पर समन्वय बैठाने और वोटर लिस्ट में धांधली को रोकने पर चर्चा हुई।
महागठबंधन की मीटिंग खत्म.. एक साथ मंच पर आए तेजस्वी, अल्लावारू और मुकेश सहनी, जानिए क्या हुई बात
बैठक को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन की सभी पार्टियां एक साथ 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने के लिए एनडीए के सभी नेता दोषी हैं। सीएम नीतीश कुमार के पास गृह विभाग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे कोई सवाल नहीं पूछते हैं।
पटना में महागठबंधन की बैठक जारी.. VIP और भाकपा माले ने तेजस्वी के नाम पर लगा दी है मुहर
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मोदी ने बिहार को ठगने का काम किया। बिहार ने इतने सांसद दिए, फिर भी कुछ नहीं किया गया। तेजस्वी यादव ने बताया कि महागठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने बिहार के मुद्दों पर बात की। इसमें महिला, युवा, बुजुर्गों, पलायन, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है। पुलिस की पिटाई हो रही है, महिलाओं से बर्बरता हो रही है। बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।