बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आज महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास (1 पोलो रोड) पर दोपहर 1 बजे से शुरू हुई है। लगभग तीन घटने की मीतिंह के बाद महागठबंधन के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई है।
उन्होंने बिहार सरकार के हिसाब न दे पाने से जुड़ी CAG की एक रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि अब अपराधी ही सरकार चला रहे हैं। पिछले दस दिनों में बिहार में सौ के करीब हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हम लोग जनता के बीच जाएंगे। इसे लेकर आज बैठक में चर्चा हुई है।
Bihar Politics: मुकेश सहनी की 60 सीट की डिमांड.. क्या बोले महागठबंधन के नेता
तेजस्वी यादव ने कहा, “राखी के बाद हम महागठबंधन के सभी बड़े नेता जो राष्ट्र स्तर के नेता हैं जनता के बीच जाएंगे मैं खुद भी जनता के बीच जाऊंगा।“ उन्होंने कहा कि तरीख और रूट कुछ दिनों के बाद बता दिया जाएगा। राखी के बाद जनता के बीच सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। लगातार उनसे बातचीत हो रही है।
आने वाला महीना अगस्त है और हम लोग अगस्त क्रांति करेंगे। इस सरकार ने बिहार को बदहाल कर दिया है। बेरोजगारी में और पलायन में बिहार सबसे आगे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस तेजस्वी यादव की सभी बातों का समर्थन करती है। अगस्त का महीना क्रांति का महीना होगा। जनता की लड़ाई हम लोग लड़ेंगे।