बक्सर लोकसभा क्षेत्र में आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है ऐसे में सभी पार्टी के नेता अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बक्सर लोकसभा के राजद प्रत्यासी सह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है जिनके पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रामगढ़ विधानसभा के देवहलिया पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
बैकफुट पर आए केके पाठक… स्कूल की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें नया टाइम-टेबल
पीएम मोदी जी हार रहे चुनाव
तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार नौकरी एजेंडा बन गया है लोगों को नौकरी चाहिए, प्रधानमंत्री मोदी जी जब चुनाव हार रहे हैं तो मुझे जेल भेजने की बात कर रहे हैं। ये लोग कानून अपने हाथ में लेकर खिलवाड़ कर रहे हैं, ये संविधान को खत्म कर रहे हैं। जांच एजेंसी को बर्बाद कर रहे हैं लेकिन तेजस्वी कहने आया है ‘ए मोदी जी तोहरा गुरु जी आडवाणी जी से हमार बाबू जी ना डरे त हम तोहरा से डेराइब।
‘मोदी जी नौजवानों को 18 साल में ज्वाइनिंग और 22 साल में रिटायरमेंट दे रहे‘
तेजस्वी ने आगे कहा कि पिता नहीं डरे तो बेटा कैसे डर जाएगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों को 18 साल में ज्वाइनिंग और 22 साल में रिटायरमेंट दे देंगे। 22 साल में रिटायरमेंट के बाद नौजवान क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका भाषण अब कोई नहीं सुनना चाहता है। वे जब भी बिहार आते हैं, खाली म म…का उपयोग करते हैं। उनका एजेंडा है म से मछली, म से मटन, म से मंगलसूत्र, म से मंदिर, म से मस्जिद, लेकिन म से महंगाई भूल जाते हैं।




















