लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार पर कार्रवाई की मांग की है। गगन पर पटना विवि के छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष विक्रांत रॉय ने मारपीट करने, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विक्रांत ने इस मामले की सूचना पटना के कोतवाली थानाध्यक्ष को भी दी है। इस मामले पर तेज प्रताप यादव ने प्रक्रिया देते हुए कहा है कि पटना विश्वविद्यालय के संघर्षशील छात्र नेता विक्रांत रॉय पर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। साथ ही कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल का शीर्ष नेतृत्व गगन कुमार को बर्खास्त करे।





















