होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत देने वाली घोषणा की है। गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09451/09452) के परिचालन में विस्तार (एक्सटेंशन) किया गया है, जिससे यह ट्रेन अब होली स्पेशल के रूप में अतिरिक्त दिनों तक चलेगी।
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और होली के दौरान घर जाने-आने की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। ट्रेन का समय-सारिणी, ठहराव और रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है – यह पहले की तरह ही चलेगी।यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर, बरौनी आदि प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है और गुजरात से बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। ट्रेन में सामान्यतः 20 कोच होते हैं, जिसमें 2A, 3A, SL क्लास उपलब्ध रहते हैं।
ट्रेन की टाइमिंग को लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से बताया गया कि इसके रूट, स्टॉपेज, कोच स्ट्रक्चर और टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि रिजर्वेशन को देखते हुए यात्रा की पहले ही प्लानिंग कर लें.






















