बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2026 का आज (25 फरवरी 2026) 17वां दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। सदन में सरकार की ओर से कुल 185 सवालों का जवाब दिया जाना है, जिसमें 180 तारांकित प्रश्न (starred questions) शामिल थे।जबकि बाकी अन्य श्रेणी के हो सकते हैं। विधायकों द्वारा पूछे गए ये सवाल विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित हैं।
PM Modi Israel Visit: इजरायल दौरे पर पीएम मोदी.. नेसेट संबोधन से वैश्विक संदेश
विपक्षी दल, खासकर RJD और कांग्रेस, इन सवालों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। पिछले सत्रों की तरह आज भी हंगामा की संभावना जताई जा रही है, विशेषकर यदि सरकार के जवाब असंतोषजनक रहे या कोई बड़ा खुलासा हुआ। सत्र के अंतिम चरण में पहुंचते हुए राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, और NDA सरकार पर “कानून-व्यवस्था विफल” जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुमार ने महात्मा गांधी सेतु से जुड़े विस्थापितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 1971-72 में बने गांधी सेतु परियोजना के दौरान जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उनमें से 128 विस्थापित परिवारों का अब तक पुनर्वास नहीं हो सका है।इसी दौरान मुख्यमंत्री Nitish Kumar भी खड़े हो गए और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजद विधायक भाई वीरेंद्र को संबोधित करते हुए कहा, “हमलोग 2002 हैं, आपलोग कितने हैं, बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए। आप लोगों ने कभी कोई काम नहीं किया है।” हालांकि मुख्यमंत्री का आशय NDA की सीटों से था, जिसने इस बार 202 सीटों पर जीत दर्ज की है






















