ADITYAPUR : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत काशीडीह में सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले एक 50 वर्षीय अधेड़ की घात लगाकर बैठे तीन अपराधकर्मियों ने गोली मारकर ह’त्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिलक महतो के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही एसपी आनंद प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पल्सर सवार तीन अपराधियों ने मृतक को 5 गोलियां मारी। एक गोली मृतक के सिर के पिछले हिस्से में लगी। घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि मृतक हेवी व्हीकल ड्राइवर था। उनके 2 पुत्र हैं जो आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के एक कंपनी में काम करते है। एसपी ने बताया कि ह’त्याकांड से संबंधित कुछ सुराग हाथ लगे है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
राज्यसभा चुनाव 2026: 5 राज्यों की 16 सीटों पर सियासी घमासान तय, शरद पवार के संन्यास से बदले समीकरण.. बिहार-महाराष्ट्र में किसका पलड़ा भारी?
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव (Rajya Sabha Election...




















