RANCHI : राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में शानदार सफलता के बाद भाजपा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता को ज़िक्र करते हुए कहा कि अहंकारी सरकारों का जाना तय होता है। “ जब नाश मनुज पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है ”। प्रतुल ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की अहंकारी, विवेकहीन सरकारों का अंत हुआ। वहां भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न चरम पर था। ऐसी ही स्थिति झारखंड की भी है। प्रतुल ने आरोप लगाया कि झारखंड में ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन’ का बड़ा रैकेट चल रहा है। झारखंड सरकार की भी उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब जितने दिन हो सके अपने सायरन का काफिला बजा कर घूम ले। प्रतुल ने कहा मुख्यमंत्री की सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, क्योंकि प्रदेश की ठगी हुई आदिवासी- मूलवासी जनता ने इनके सरकार का बाजा बजाने का आगामी वर्ष के चुनावों में निर्णय ले लिया है।
क्या नीतीश कुमार की विरासत संभालेंगे निशांत? बिहार की राजनीति में ‘वारिस’ की तलाश ने बढ़ाई गर्मी
Nishant Kumar: बिहार की राजनीति इस समय भले ही सर्द मौसम की तरह शांत दिखाई दे रही हो, लेकिन अंदरखाने...




















