पटना में होली के त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का सख्त ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि होली की आड़ में किसी भी तरह का हुड़दंग, नशा या अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला पदाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए बहुस्तरीय व्यवस्था लागू की जा रही है,
बिहार में अब काशी-अयोध्या की तर्ज पर बनेगा शिव सर्किट, कई प्रसिद्ध शिव धाम हो सकते हैं शामिल
जिसमें निगरानी, पेट्रोलिंग, ड्रोन सर्विलांस और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शामिल है।राज्य स्तर पर भी उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी जिलों को निर्देश दिए गए कि होली (3-4 मार्च) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने दंगा नियंत्रण दस्ते को 24 घंटे रेडी मोड में रखने, डीजे पर सख्त निगरानी, अश्लील गानों पर रोक, नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई और विशेष चेकिंग टीमों के गठन के आदेश दिए हैं।
पटना पुलिस ने संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त फोर्स तैनात करने की योजना बनाई है। 28 फरवरी से 5 मार्च तक विशेष सतर्कता रहेगी। आपात स्थिति के लिए डायल 112 और जिला समन्वय केंद्र पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। अस्पतालों और फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।






















