JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने गुरुवार को अब तक किए गए विकास कार्यों को मीडिया के समक्ष रखा। उन्होंने दावा किया है कि झारखण्ड राज्य निर्माण के बाद अब तक का सबसे तेज विकास उनके कार्यकाल और हेमंत सरकार में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर, ग़दरा, सरजामदा, रहरगोड़ा और बारीगोड़ा इलाके में सड़क निर्माण का कार्य उन्होंने करवाया है। साथ ही परसुडीह क्षेत्र में भी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके जैसे बोड़ाम और पटमदा प्रखंड के कई इलाकों की सड़क का निर्माण भी उन्होंने करवाया है। उन्होंने कहा कि बोड़ाम प्रखंड इलाके के माचा गांव में डिग्री कालेज भी बनने जा रहा है, जिसका शिल्यान्यास किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतु फ़िल्टर प्लांट लगवाया जा रहा है। कई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है जिसकी स्वीकृति भी राज्य सरकार ने दे दी है। उन्होंने कहा कि अपने विगत लगभग साढ़े तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास किया है।
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? कांग्रेस का विधानसभा से सूपड़ा साफ होने की आहट, जदयू की ताकत अचानक बढ़ेगी
Bihar Politics: बिहार की सियासत एक बार फिर तेज करवट लेती दिख रही है। विधानसभा के भीतर और बाहर जिस...




















