गया जिले के कुख्यात नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मर्डर केस, लूटपाट, चोरी, डकैती, और आरर्म एक्ट के तहत अन्य मामले दर्ज है। नक्सली अलीम मियां को गया जिला के सलैया थाना क्षेत्र के इमनावादा गांव से संयुक्ता ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कोर्ट से वारंट आने के बाद नक्सली काफी दिनों से फरार चल रहा था।
संयुक्त ऑपरेशन से मिली कामयाबी
नक्सली अलीम को पकड़ने के लिए में 32 बटालियन एसएसवी जी कंपनी के इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ आलम और सलैंया थानाध्यक्ष राजकुमार यादव द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चला रहे थे। इसी बीच सलैया थाना क्षेत्र के इमनावाद गांव से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।




















