JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हो रहे है। वहीं उनके समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास अपने विधानसभा क्षेत्र में किया। जिसके तहत पोटका विधानसभा क्षेत्र के पोटका, जमशेदपुर और डुमरिया पंचायत में पानी की समस्या को देखते हुए निजी फंड से टैंकर प्रदान किया। इस टैंकर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही साथ शादी व श्राद्ध कर्म जैसे कार्यों में भी पानी की समस्या ना हो इसे देखते हुए टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। विधायक निधि से पेवर्स ब्लॉक, आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। बता दें लगभग एक करोड़ की लागत से बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक बिछाया जाएगा। जल्द भवनों का निर्माण कर ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि चुनावी वादों के साथ सभी की जरूरतों को पूरा करते है। ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए वे हमेशा तत्पर हैं।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















