बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने उन सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है जो प्राइमरी शिक्षक (Primary Teacher) बनने की तैयारी कर रहे हैं। BSEB ने D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया खास तौर पर सत्र 2025-27 के नए छात्रों और सत्र 2024-26 के सेकंड ईयर छात्रों के लिए है, जो अपनी परीक्षा फॉर्म भरना चाहते हैं।
BSEB के अनुसार, आधिकारिक पोर्टल dped.biharboardonline.org 9 फरवरी 2026 से खुल जाएगा। छात्र इस पोर्टल पर जाकर अपना परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं और निर्धारित फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। BSEB ने फॉर्म भरने की समय सीमा इस प्रकार तय की है:सामान्य तिथि:
9 फरवरी से 18 फरवरी 2026
लेट फीस के साथ: 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026 इस बार आवेदन प्रक्रिया सिर्फ नए छात्रों तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने बैकलॉग छात्रों को भी आवेदन का अवसर दिया है। सत्र 2022-24 और 2023-25 के वे छात्र जिनके कुछ पेपर छूट गए थे या बैक पेपर रह गए थे, वे भी इस बार आवेदन कर सकते हैं और अपने अधूरे पेपर पास कर D.El.Ed सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – dped.biharboardonline.org इसके बाद कॉलेज द्वारा दिया गया User ID और Password डालकर लॉगिन करें फिर पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स जांचें उसके बाद रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड करें फिर पूरा फॉर्म भरकर ऑनलाइन सबमिट करें अंतिम में आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें इसके बाद फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।






















