RAMGARH : रामगढ़ बासल ओपी क्षेत्र के माही रेस्टोरेंट संचालक रोशन कुमार की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बासल ओपी क्षेत्र के माही रेस्टोरेंट संचालक रोशन कुमार के ऊपर अपराधियों द्वारा गोलीबारी कर दी गई थी। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी पहुंचते है और फिर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी की मदद से पहचान करने में जुटी है। बताते चलें कि रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के लबगा पंचायत के जिंदल रोड स्थित माही रेस्टोरेंट के मालिक रोशन कुमार साव पर रविवार को अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार रोशन कुमार साव के सीने और सर पर गोली लगी थी। कुल तीन गोली उनको लगी थी। इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां उनकी मौ’त हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी तथा बासल थाना के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों की जानकारी जुटाने में लगी थी।
पटना में ‘आतंकी हमले’ से मचा हड़कंप ! होटल ताज में गोलियों की आवाज.. फिर सामने आई सच्चाई
Patna Hotel Taj Mock Drill: पटना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यह खबर तेजी से फैलने लगी कि...




















