जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज 66 उम्मीदवारों के नाम के ऐलान कर दिया है। इससे पहले पीके 51 उम्मीदवारों को नामों का ऐलान कर चुके हैं। इस लिस्ट में भी कहीं भी प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी भी आए जन सुराज पार्टी में। रामचंद्र सहनी बोले कि 2005 से 2010 तक मंत्री रहे, जबकि 2020 तक विधायक रहे। उम्र के कारण 2020 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया, फिर भी पार्टी का काम करते रहे। अब प्रशांत किशोर की बातें पसंद आ रहीं। सुगौली में जन सुराज पार्टी कमजोर है। उसे मजबूत करेंगे और जन सुराज पार्टी का गढ़ बनाएंगे। प्रशांत किशोर बोले कि तीन वर्ष के प्रयास के बाद भी सहनी को सहमत नहीं कर पाए थे, लेकिन आज आए हैं।
महागठबंधन की बड़ी बैठक आज दिल्ली में.. सीट शेयरिंग पर होगा अंतिम फैसला
इस मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि टिकट बंटवारा में समाज के हर वर्ग को उनकी संख्या के अनुसार भागीदारी दी जाएगी एक तिहाई सीट अति पिछड़े वर्ग को दी गई है। इसके अलावा आज भागलपुर दंगे के दोषियों के खिलाफ लड़ने वाले वकील अभयकांत झा पार्टी में शामिल में हो गए हैं। प्रशांत किशोर ने पार्टी सदस्यता दिलायी और भागलपुर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।
- 19 सुरक्षित एक अनुसूचित जनजाति
- 46 सामान्य श्रेणी
- 14 अति-पिछड़ा, चार मुसलमान
- ईबीसी : 10
- अल्पसंख्यक : 14
- सामान्य श्रेणी की हरनौत सीट से अनुसूचित जाति का प्रत्याशी। कमलेश पासवान बने प्रत्याशी।




अभयकांत झा – भागलपुर
डॉ शाहनवाज – बड़हरिया
शिवहर – नीरज सिंह
लालाबाबू यादव – नरकटिया
मंतोष सहनी – कल्याणपुर
राजीव रंजन सिंह – संदेश
आजम अनवर हुसैन – बाजपट्टी
रत्नेश्वर ठाकुर – हरलाखी
जनार्दन यादव – नरपतगंज
तनुजा कुमारी – इस्लामपुर






















