RANCHI : शिव सह पंचमुखी हनुमान मंदिर न्यू आनंद नगर युवा समिति रांची द्वारा आज आयोजित कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल जी शामिल हुए। कलश यात्रा आनंद नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलकर सती मंदिर, मीनाक्षी रोड में जल भरने के बाद वापस आनंद नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर तक गई। मंगलकलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं कलश के साथ शामिल हुई और कलश उठाकर जलाभिषेक कर भगवान की पूजा आराधना की। साथ ही सुख समृद्धि लोक कल्याण की कामना भी की। आयोजन समिति ने कहा कि कल 8 अगस्त को मंदिर प्रांगण में भंडारा एवं रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया है। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होता है। इसके साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। भगवान की कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। जीवन में मंगल कार्य होना शुरू हो जाता है। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सुर्यदेव सिंह, संरक्षक वीरेंद्र झा ,बनारसी गोस्वामी ,गणेशी सिंह, तिवारी, ओम प्रकाश, राजेंद्र, मनीष सिंह, प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राजीव चौरसिया, सूरज झा, प्रेम कुमार, प्रदुमन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
सीधे अध्यक्ष से ही भिड़ गये ओवैसी के विधायक.. प्रवासी मजदूरों को लेकर सदन में चिल्लाने लगे
बिहार विधानसभा में प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को लेकर उस समय तीखी राजनीतिक बहस छिड़ गई जब...




















