RAMGARH : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के बाद बीते रात हॉस्पिटल कॉलोनी में एक चोर को चोरी के दौरान दुकानदार असगर के सहयोग से पुलिस ने चोर को धर-दबोचा। बताते चलें कि भुरकुंडा बाजार में प्रतिदिन एक एक कर चोरों द्वारा दुकान को निशाना बनाते हुए लगातार दुकान के प्रोफिट सींटा हटाकर चोरी की घटनाक्रम को अंजाम देते हुए दुकानदार और पुलिस के नाम में दम कर रखा था। लेकिन कल बीते रात हॉस्पिटल कॉलोनी में असगर के दुकान में चोरी के संदेह होने पर दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और इस दौरान एक चोर पकड़ में आ गया है। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे जिसकी खोजबीन जारी है। वहीं पुलिस के अनुसार बाकी अन्य साथियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक.. विपक्ष का तंज- मंत्रिमंडल ने 140 करोड़ लोगों के हित में देश को बेचने की शपथ ली है
नई दिल्ली में बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर ‘सेवा तीर्थ’ (PMO Seva Teerth) में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक ने...




















