HAZARIBAGH: हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र बरसोत में बुधवार देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं एसबीआई का एटीएम उखाड़कर साथ ले गए। जिनके मकान में यह एटीएम मशीन लगा था उसका पिकअप वाहन भी चोरों ने उड़ा लिया। आशंका जताई जा रही है कि उसी वाहन से चोर एटीएम लोड कर ले गए हैं। घटना के दौरान चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को भी खराब कर दिया। वहीं उस पर स्प्रे छिड़ककर खराब करने की कोशिश की। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी रोहित सिंह पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि एटीएम की सुरक्षा को लेकर कोई गार्ड मौजूद नहीं था। साथ ही पुलिस की गश्ती दल भी निष्क्रिय थी। जिस वजह से चोरों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया और निकल गए।
चिराग पासवान का बड़ा ऐलान.. मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव, AI समिट विवाद पर कांग्रेस पर तीखा हमला
दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा और साफ...




















