JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत एमजीएम अस्पताल में चोरों ने अपनी दबिश देते हुए एसी के रास्ते एमजीएम के ओपीडी में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया गया कि एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में एसी चेंज करवाया गया था। गड्ढे को यूँही खाली छोड़ देने की वजह से चोरों ने गड्ढे के सहारे अस्पताल के ओपीडी में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, रविवार होने की वजह से चोरों द्वारा क्या कुछ चोरी किया गया है, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी मिलते ही साकची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
तेजस्वी पर शाहनवाज़ का सबसे तीखा वार.. न सत्ता योग्य, न विपक्ष योग्य
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी...




















