बिहार में ये चुनावी साल है। सभी पार्टी नेता चुनावी तैयारी में जुट गये हैं। इसी कड़ी में बिहार के एक और पूर्व पुलिस पदाधिकारी ने अब राजनीति में एंट्री ली है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के सामने उन्होंने विधिवत जनसुराज पार्टी की सदस्यता ली है। दरअसल, बिहार के एक और पूर्व पुलिस अधिकारी ने राजनीति में कदम रख लिया है। बिहार में डीएसपी पद पर कार्यरत रहे राजवंश सिंह अब जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं।
भारतीयों के अपमान पर बिहार कांग्रेस का हल्ला बोल… पटना की सड़कों पर किया प्रदर्शन
दो वर्ष पहले डीएसपी पद से हुए रिटायर
राजवंश सिंह ने कहा कि उनके खाकी वर्दी के अनुभव का राजनीति में बड़ा लाभ मिलेगा। राजवंश सिंह मूल रूप से कैमूर जिले के रहने वाले हैं और दो साल पहले डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वे पटना में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। राजनीति में आने के फैसले पर उन्होंने कहा कि अब वे समाज सेवा करना चाहते हैं और प्रशांत किशोर के विचारों से सहमत हैं।
38 वर्षों की पुलिस सेवा का अनुभव
करीब 38 वर्षों तक पुलिस सेवा में रहे राजवंश सिंह ने कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर की समस्याओं को नजदीक से समझा, जिसका लाभ उन्हें अपने राजनीतिक सफर में मिलेगा। वे भागलपुर के सिटी डीएसपी रह चुके हैं, साथ ही सीतामढ़ी में भी उनकी तैनाती रही थी। अब वे पुलिस की वर्दी छोड़कर राजनीति में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।