झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर हजारों लोगों ने ‘दिशोम गुरु’ को नम आखों से अंतिम विदाई दी, जिनमें ग्रामीण, राजनीतिक हस्तियां और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Satyapal Malik death: बिहार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

इस दौरान अंतिम विदाई के वक्त आई राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन की कुछ तस्वीरों को देखकर लोग बिहार चुनाव से पहले नई कहानी लिखने की बात कर रहे हैं। हेमंत सोरेन शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को हेमंत सोरेन के साथ शोकाकुल देखा गया, जो महागठबंधन की एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।






अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले प्रमुख राजनेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, सांसद जोबा माझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत कई अन्य नेता रांची पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की.और अन्य शामिल थे।