बिहार में हुई जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी कर दी गई। बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, यहां सबसे बड़ी आबादी यादवों की है। वहीं, सवर्णों की कुल आबादी 15.52 प्रतिशत है, जिसमें ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत और कायस्थ शामिल हैं। 13 करोड़ की आबादी वाले बिहार बिहार की टॉप टेन जातियों के बारे में जानते हैं, जिनकी जनसंख्या सबसे अधिक है।
बिहार की टॉप टेन जातियां
- यादव 14.2666 % (18650119)
- दुसाध, धारी, धरही 5.3111% (6943000)
- मोची, चमार, रविदास- 5.2550% (6869664)
- कुशवाहा 4.2120%, (5506113)
- शेख-3.82% (4995897)
- ब्राह्मण 3.6575%, (4781280)
- मोमिन 3.5450% (4634245)
- राजपूत 3.4505%, (4510733)
- मुसहर 3.0872% (4035787)
- कुर्मी 2.8785% (3762969)