[Team Insider]: सोमवार को आबूधाबी में तीन बड़े तेल टैंकरों में ब्लास्ट (Three fuel tanks explode in Abu Dhabi) हो गया। यह धमाका आबूधाबी राष्ट्रीय तेल कंपनी के टैंकरों में हुआ। धमाके के पीछे ड्रोन हमला बताया जा रहा है। ये ब्लास्ट तब हुए जब तेल से भरी टैंकर एमिरात स्टेट कंपनी एडनॉक के लिए जा रही थीं। तब ये तीनों ही टैंकर मिस्फाह इलाके से गुजर रहे थे।
ड्रोन विस्फोट में दो भारतीयों की मौत, आतंकी संगठन हौथी ने ली जिम्मेदारी
इसके साथ ही न्यू एयर पोर्ट एरिया आबूधाबी से सटे कुछ कंस्ट्रक्शन एरिया में भी आग लग गई। प्राथमिक जांच में ड्रोन टकराने की बात सामने आई है। अबू धाबी में हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक आतंकी संगठन हौथी ने ली है। यमन के ईरान-गठबंधन हौथी आंदोलन ने कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात पर हमला किया था। खाड़ी राज्य के अधिकारियों ने राजधानी अबू धाबी में दो जगहों पर आग की सूचना दी थी जो संभवतः ड्रोन के कारण हुई थी। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूत संजय सुधीर ने दो भारतीय नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान की जा रही है।
Also Read: Bihar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले गठबंधन में सिर्फ एकतरफा प्यार नहीं चल सकता
















