पढ़ाई का दबाव कहें या कुछ और, एक बार फिर 3 छात्रों ने सुसा’इड कर लिया है। मामला राजस्थान के Kota शहर का है। यहां तीन छात्रों ने सुसा’इड कर लिया है। इसमें दो छात्र बिहार के रहने वाले हैं। तीनों की उम्र 17 से 19 साल के बीच है। इसमें से दो तो एक ही हॉस्टल में रहते थे।
फिर भारत से टकराया चीन, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
कोचिंग संस्थान में करते थे पढ़ाई
दरअसल, जिन तीन छात्रों की जान गई है। उसमें दो बिहार के रहने वाले थे। ये दोनों कोचिंग संस्थान के छात्र थे, जहां वे इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे। अभी 11वीं के छात्र थे। घटना के कारण का पता अभी नहीं चला है। लेकिन दोनों अपने अपने कमरों में पंखे से लटकते पाए गए। पहला लड़का 19 साल का और दूसरा 18 साल का था।
नहीं मिला कोई नोट
पुलिस के मुताबिक दनों ही छात्रों के पास से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस लड़कों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। ये दोनों पिछले तीन वर्षों से रह रहे थे।
तीसरे ने खा लिया जहर
वहीं कोटा में ही एक अन्य घटना में एक 17 साल के छात्र ने जहर खा लिया। वह छात्र मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार लड़का मेडिकल प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था। वह दो वर्षों से कोटा में रह रहा था।