JAMSHEDPUR : जमशेदपुर स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिष्टुपुर डाकघर से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा डाकघर से निकलकर बिष्टुपुर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस आकर डाकघर में खत्म हुई। जहां इस तिरंगा यात्रा में बिष्टुपुर डाक विभाग के कर्मचारी के अलावा शहर के कई लोग शामिल हुए। इसके तहत स्वतंत्रता दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही बताया गया कि डाकघर से ₹25 प्रति तिरंगा लोगों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।





















